महादेवा (बस्ती)। विकास खण्ड बनकटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहिल, कांची डडवा, थरौली सहित आसपास के गांवों में बुधवार की सुबह छठ महापर्व के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा।
खराब मौसम और ठंडक के बावजूद व्रती महिलाओं ने तालाबों व पोखरों के घाटों पर खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान बेहिल के समय माता स्थान तालाब, कांची डडवा पोखरे, बोकनार के शिव मंदिर पोखरे सहित विभिन्न घाटों पर भक्तिमय माहौल बना रहा। लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। अर्घ्य के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
स्थानीय युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

No comments:
Post a Comment