बस्ती। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपद के थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व स्वावलंबन के उपयोगिता के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी दिया गया।
महिला थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमणशील होकर रोडवेज, गांधीनगर, मालवीय रोड तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग करते हुए मनचलों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया तथा महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाईन नंबरों से अवगत कराते हुए जागरुक किया गया।
थाना कप्तानगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा अभियान के तहत कप्तानगंज चौराहा पर चेकिंग किया गया तथा महिलाओं व बालिकाओं को चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए नारी सम्मान व सुरक्षा के विषय में कानून की जानकारी दी गयी।
थानाध्यक्ष परसरामपुर मय मिशन शक्ति टीम द्वारा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परसरामपुर में बालिकाओं व अध्यापिकाओं से मिलकर पंपलेट वितरित कर हेल्पलाईन नंबरो के बारे में बताकर जागरुक किया गया तथा अपराध के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
थाना पुरानी बस्ती मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना अंतर्गत करुआ बाबा में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया तथा अपने आस पास हो रहे अपराध के प्रति बिना किसी से डरे आवाज उठाने हेतु अपील किया गया।
थाना सोनहा मिशन शक्ति टीम द्वारा वृज भूषण तिवारी आदर्श विद्यालय शंकरपुर में छात्राओं को पंपलेट वितरित कर हेल्पलाईन नंबरो के बारे में जागरुक किया गया तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए अपने आस पास लोगों को जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।
थाना कोतवाली मिशन शक्ति टीम द्वारा कंपनी बाग, रोडवेज, गांधीनगर, दुकानों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गयी तथा थाना अंतर्गत काशीराम आवास में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला अपराध संबंधित कानून के बारे में बताया गया, पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया व विषम परिस्थिति में उपयोग के बारे में बताया गया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment