<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 7, 2025

मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा अभियान


संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश के क्रम में शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थाना उप निरीक्षक रामजतन प्रजापति,व महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला पीआरडी सुनिता यादव,महिला पीआरडी लक्ष्मी यादव महिला पीआरडी पूनम देवी महिला पीआरडी इसरावती महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान  के अंतर्गत सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया।

मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। इस अभियान के  मिशन शक्ति के दौरान मोती चौराहा ,गोला बाजार, मधुकुंज तिराहा, समय माता मंदिर में जाकर महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन के बारे में बताया गया तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के  संबंध में  जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 80 पंपलेट बालिकाओं में बाटे गये। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 03 स्थानों ( बरदहिया बाज़ार ,बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन) पर 25 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 02 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।


No comments:

Post a Comment

Pages