बस्ती। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि प्रमुख रहीं।
इसके अलावा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनकी उपयोगिता भी समझाई गई। जिनमें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 शामिल हैं।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी सहायता संसाधनों के प्रति सचेत करना तथा सशक्तिकरण की दिशा में उन्हें प्रेरित करना रहा।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment