<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 9, 2025

छठवीं पुण्यतिथि पर याद किये गये आदित्यनारायण तिवारी ‘कबीर’, 30 ने किया रक्तदान


बस्ती। गुरूवार को एपीएनपीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्यनारायण तिवारी ‘कबीर’ को उनके छठवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के एैंठीडीह में याद किया गया। कबीर आदित्यनारायण वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने  आदित्यनारायण ‘कबीर’ के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा किया। इसी कड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान में सहयोग किया।
कबीर के भाई विवेक नारायण उर्फ तुलसी, बहन  रंजना तिवारी ने कबीर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कहा कबीर बस्ती का भविष्य था, उसकी निर्मम हत्या के बाद जनपद उसकी कीमत चुका रहा है। आज वे होते तो बस्ती की राजनीति की दिशा और दशा कुछ और होती। वे सदैव याद किये जायेंगे।
आदित्यनारायण ‘कबीर’ को छठवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विवेक नारायण  तिवारी, राहुल, भावना शुक्ला, कृष्णानन्दन उपाध्याय के साथ ही बड़ी संख्या में परिजन और आस पास के ग्रामीण उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वालों में चंचल शुक्ला, दिव्यांश, अमित उपाध्याय, बालकृष्ण वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, वृजेश तिवारी, रोहित ओझा, गर्जन, आचार्य पाठक, राजनाथ तिवारी, विवेक तिवारी, देवेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र तिवारी, राजभवन, विकास शुक्ला, अम्बिकेश, रंजना तिवारी, अनिल तिवारी, सुधांशु पाठक, दुर्गेश गुप्ता, शिवांग तिवारी के साथ ही कुल 30 लोग शामिल रहे।  बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के विजय सिंह, मुकेश गौतम, अवधेश कुमार आदि ने रक्तदान कराने में योगदान दिया। 

 

No comments:

Post a Comment

Pages