<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 25, 2025

रालोद की तैयारी बैठक सम्पन्न, 30 अक्टूबर को बस्ती में होगी जयंत चौधरी की रैली

बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की तैयारी बैठक शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 30 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर वाल्टरगंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और संगठन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रामकृष्ण पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली पार्टी संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।
त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रालोद भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों व सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है।
रालोद की यह रैली पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे त्रिलोक त्यागी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. मिश्रा, आदित्य विक्रम सिंह, राजा ऐश्वर्या राज सिंह, महिपाल पटेल, अरूणेन्द्र पटेल, विवेक चौधरी, राधेश्याम चौधरी, शिवकुमार गौतम, सर्वेश वर्मा, राम सिंह पटेल, अरुण कुमार चौधरी, गीता वर्मा, इरफान अहमद, अजय सिंह, विकास, द्वारिका सिंह, रवि चौधरी, अतुल सिंह, बब्बू खान, रमेश वर्मा, रवि वर्मा, सभाजीत वर्मा, राम मौर्य सुभाष, और कनौजिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages