गोरखपुर। भाजपा प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व ने भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के संस्तुति पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व शिक्षक बृजेश मणि मिश्र को शिक्षक एम एल सी चुनाव का संयोजक घोषित किया है। बृजेश मणि मिश्र मणि मिश्र 2019 से भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष है। उसके पहले भाजपा के मीडिया प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री रह चुके है तथा विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे है। बृजेश मणि , श्री गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ पी जी कॉलेज में प्रवक्ता है। सरस्वती विद्या मंदिर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्राचार्य रहे है साथ ही उत्तर प्रदेश संस्कृत विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष है। दर्जन भर विद्यालयों के प्रबंध समिति से जुड़े हुए है। पूर्व में भी स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी चुनाव में संयोजक रह चुके है साथ ही सभी चुनावों में इनकी सक्रिय भूमिका रहती है। इनके सामाजिक विस्तार और अनुभव को देखते है हुए पार्टी ने इनको इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपा है। भाजपा शिक्षक एमएलसी का चुनाव गोरखपुर अयोध्या सीट से किसी को टिकट नहीं दिया था।
भाजपा नेता तथा मारवाड़ इंटर कॉलेज में प्रवक्ता डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महानगर शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी , सह संयोजक अखिलानंद त्रिपाठी तथा विकास सिंह को महानगर में संयोजन टीम के सहयोगी रहेंगे। डॉ शोभित श्रीवास्तव को गोरखपुर शहर विधान सभा तथा विजय शुक्ल को ग्रामीण विधान सभा का संयोजक बनाया गया है।

No comments:
Post a Comment