गोरखपुर। प्रांत योजना की बैठक देवरिया जिले में संपन्न हुई। इस योजना में क्षेत्र संगठन मंत्री नागेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री राजेश सिंह, विभाग संघ संगठन मंत्री निखिल एवं जिला गोरखपुर मंत्री इंजीनियर संजीत श्रीवास्तव की उपस्थिति में अरुण कुमार श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया।
अरुण कुमार श्रीवास्तव को विश्व हिंदू परिषद में जिला उपाध्यक्ष मनोनयन की घोषणा पर विश्व हिंदू परिषद के सभी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किए।
इस मनोनयन पर जिले सहित पूर्वांचल के प्रमुख केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, सदर सांसद रवि किशन, संगीता यादव, डॉक्टर आरएमडी अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह सभी विधायकगणों व सभी पदाधिकारी व सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री नागेंद्र जी, प्रांत संगठन मंत्री राजेश सिंह, विभाग संघवी संगठन मंत्री निखिल एवं जिला गोरखपुर मंत्री इंजीनियर संजीत श्रीवास्तव ने दी।

No comments:
Post a Comment