वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। आयुक्त बस्ती मंडल की अध्यक्षता में गुरुवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (UPISVMP) पर विद्यालयों एवं विद्यालय वाहनों को ऑनबोर्ड किए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में मंडल के समस्त अपर जिलाधिकारी, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में वाहन संचालित नहीं हो रहे हैं, वे दो दिनों के भीतर पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग कर शपथ पत्र अपलोड करना सुनिश्चित करें। वहीं जिन विद्यालयों में वाहन संचालित हैं, वे भी तत्काल अपने वाहनों का पंजीकरण पोर्टल पर पूर्ण करें।
इसके अतिरिक्त बैठक में मंडल के जनपदों में व्हीकल डिटेंशन यार्ड, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना तथा राजमार्गों पर सुरक्षित पार्किंग के लिए होल्डिंग एरिया की प्रगति की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की इन योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।
बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी बस्ती प्रतिपाल सिंह, संतकबीरनगर के अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment