<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

अवैध असलहों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, थाना दुधारा व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 01 पिस्टल 9 एमएम, 02 देशी तमंचा 315 बोर तथा 04 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डे के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा एवं एसओजी प्रभारी अजय सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिपरा बोरिंग के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी रसीदाबाद, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 पिस्टल 32 बोर, 01 पिस्टल 9 एमएम, 02 देशी तमंचा 315 बोर तथा 04 जिंदा कारतूस (02 अदद 315 बोर, 01 अदद 32 बोर, 01 अदद 9 एमएम) बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह बरामद असलहों व कारतूस को नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर ला रहा था। उसने बताया कि उसके गांव में आपसी दुश्मनी के चलते वह इन असलहों को छुपाकर अपने घर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की आगे की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages