<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान संबंधित शाखा एवं कार्यालय के कर्मचारियों से प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही लंबित शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक के अंत में उन्होंने कड़े संदेश के साथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण तत्परता, जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages