<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत बस्ती पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, नए कानून, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपने आसपास हो रहे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की गई।

थाना लालगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम देईसांड में चेकिंग अभियान चलाकर चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। थाना दुबौलिया टीम ने विशेषरगंज क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

थाना गौर पुलिस ने कस्बा गौर व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चलाया। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 3 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि अन्य को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

थाना रुधौली पुलिस ने अपने क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। कोतवाली पुलिस टीम ने कटेश्वर पार्क, मालवीय रोड, महिला अस्पताल सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर जागरूकता फैलायी।

थाना हरैया पुलिस ने कस्बा हरैया में अभियान चलाया। वहीं एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा कप्तानगंज, चौकी दुबौला, बड़हर कला और पडूल घाट सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महिला थाना टीम ने शिवा कॉलोनी, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे करीब 45 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिसमें 1 से माफीनामा भरवाया गया तथा शेष को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।

No comments:

Post a Comment

Pages