<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 घंटे के भीतर 4 अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुग्रीव पुत्र इन्द्रजीत (22 वर्ष) निवासी सेन्दुरिया, सचिन पुत्र रामतेज (22 वर्ष) निवासी अमरडोभा, पवन पुत्र राधेश्याम (22 वर्ष) निवासी अमरडोभा तथा शिव पूजन पुत्र सुखराम (24 वर्ष) निवासी कैथवलिया, थाना लालगंज शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार थाना मुण्डेरवा में पंजीकृत मु0अ0सं0-83/2026 के तहत धारा 140(4), 70(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va, 3(2)v से संबंधित मामले में इन अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को इचड़वा पुल कुरिया के पास से रात करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages