<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

वर्चुअल लैब से तकनीकी शिक्षा को मिल रही नई दिशा - प्रो. कुलदीप सहाय


बस्ती। ‘वर्चुअल लैब’ आज के डिजिटल युग में तकनीकी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। यह विद्यार्थियों को किसी भी समय और स्थान से प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे उनकी समझ और दक्षता में वृद्धि होती है। यह बातें भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती के निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय ने कही।

वह गुरुवार को ‘वर्चुअल लैब’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि IIT Roorkee के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को वर्चुअल प्रयोगशालाओं के उपयोग और उनके लाभों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं ने वर्चुअल लैब की उपयोगिता, ऑनलाइन प्रयोगों की प्रक्रिया और तकनीकी शिक्षा में इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों को लाइव डेमो के माध्यम से विभिन्न वर्चुअल प्रयोगों का अनुभव भी कराया गया।

डीन एकेडमिक रनितेश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

कार्यशाला के नोडल समन्वयक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों को वर्चुअल लैब प्लेटफॉर्म से जोड़ना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा के नए आयामों से परिचित कराना है। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages