<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 23, 2025

आर्युवेद दिवस - बीमारी का करो निदान

बीमारी का करो निदान ।

सदा स्वास्थ्य पर दो तुम ध्यान ।

सूर्योदय से पहले उठना ।

खुली हवा में सदा टहलना ।

प्रातःकाल करो स्नान ।

करो समय से नित जलपान ।

करो नित्य घर आँगन साफ ।

पुण्य कमाओ करो न पाप ।

अधिक न जागो अधिक न सोवो ।

वक्त कीमती इसे न खोवो ।

वर्मा करो रोज व्यायाम ।

और करो नित प्राणायाम ।

भोजन करो सदा सुपाच्य ।

विद्या करो हृदय में ग्राहय।

करो बड़ो का तुम सम्मान ।

सदा स्वास्थ्य पर दो तुम ध्यान ।

कभी न आने दो बीमारी

थोड़ा भी अस्वस्थ्य हो जाओ ।

डाक्टर को तुम अवश्य दिखाओ ।।

डाक्टर देगा उचित सलाह ।

बीमारी से मिले पनाह ।।

चेहरे पर तनाव मत लाओ।

अपना जीवन स्वस्थ्य बनाओ ।।

चेहरे पर तनाव लाओगे ।

जीवन तुम अस्वस्थ्य पाओगे ।।

इसीलिए मत चिंता करिए ।

नीरस जीवन में रंग भरिये ।।

हो जीवन बगिया उजियारी ।

कभी न आने दो बीमारी ।।

डा. वी. के. वर्मा

सामाजिक कार्यकर्ता/ उपाध्यक्ष - प्रेस क्लब बस्ती

आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।

No comments:

Post a Comment

Pages