गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा। इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर महानगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधियारीबाग (मानसरोवर नगर वार्ड ) में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महानगर के उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित डॉ नीता गोरवारा, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, युवा मोर्चा महानगर मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री आकाश साहनी, सचिन जायसवाल , रानू सिंह, पूरन गुप्ता, जितेंद्र निषाद, सागर श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता ,राजेश ठाकुर, फिरोज अहमद ,आशुतोष पांडे ,शशिकांत पांडे,रवि सोनकर, राजा वाल्मीकि, अनादी सरकारी एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment