<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 25, 2025

बाबू शिव गुलाम शहीद स्थल पर निकाली गई स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली


बस्ती। गुरूवार को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के की कड़ी में साऊंघाट विकासखंड के ग्राम पंचायत पैडा के बाबू शिव गुलाम जी के शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया। साऊंघाट विकासखंड के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि स्वच्छता अभियान से पूर्व जागरूकता रैली निकाली गई जो क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। इसके बाद बाबू शिव गुलाम जी के शहीद स्थल पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कहा कि स्वच्छता अभियान से सबको जुड़ना होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वच्छता अभियान चलाते हैं, उनसे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढना होगा।
 कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मेंद्र चौहान,  जिला मंत्री भाजपा विनय यादव , ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र, विश्वनाथ के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages