<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 25, 2025

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया - केतकी सिंह

- “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर किया गया वृक्षारोपण 


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।  जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में बूथ स्तर पर पाँच प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए -

1. स्वच्छता अभियान

2. चित्र पर पुष्पांजलि

3. “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण

4. बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बैठक

5. कार्यकर्ता के घर भोजन

सभी बूथों की गतिविधियों की रिपोर्टिंग सरल एप्प पर की गई। सुबह 8 से 12 बजे तक कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों पर विचार व्यक्त किए तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।

जिला मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बलिया बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। वे अंत्योदय के प्रबल समर्थक थे और मानते थे कि देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़कर गरीबी रेखा से ऊपर उठाना ही सच्ची सेवा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज उन्हीं की विचारधारा को आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर अंत्योदय के सपने को पूरा किया जा रहा है।

श्रीमती सिंह ने आगे कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाएँगे, देशी उद्योगों को प्रोत्साहित करेंगे और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे।”

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा ने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के सपने को साकार किया है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, पवन कसौधन, सुशील सिंह, दयाराम चौधरी, राजेश पाल चौधरी, चंद्रशेखर मुन्ना, गोपेश्वर त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अंकुर वर्मा, अखण्ड सिंह, पुष्करादित्य सिंह, ओमप्रकाश क्रान्तिकारी, कृष्ण चंद्र सिंह, दुष्यन्त सिंह, विजयभान सिंह, अंकित पाण्डेय, रोली सिंह, शालिनी मिश्र, निर्मला श्रीवास्तव, प्रबल मालानी, राजेश कमलापुरी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अमित गुप्ता, प्रदीप निषाद, मनोज पाठक, रवि सिंह, गौरव मणि त्रिपाठी, भगवान बक्स सिंह, चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा, राजकुमार चौरसिया, राजेन्द्र राजभर, अरविन्द सिंह, राम चरन जायसवाल, दिलीप पाण्डेय, जटाशंकर शुक्ल, राम भरत गोस्वामी, विशुद्धानंद त्रिपाठी, लवकुश शुक्ल, सतीश सोनकर, बच्चा चौधरी, रामनेवास गिरी, रवि तिवारी, दिव्यांशु दुबे, आदित्य शर्मा  सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages