नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश भाग्यशाली है कि उसे ऐसा ‘दूरदर्शी नेता’ मिला है जिसने न सिर्फ भारत की सांस्कृतिक विरासत और गहन विचारों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया है, बल्कि पूरी मानवता के लिए अपनी आवाज भी उठाई है।
वह राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘माई कंट्री फर्स्ट’ द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ नरेन्द्र मोदी’ की स्क्रीनिंग के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा के इर्द-गिर्द घूमता रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह देश का सौभाग्य है कि हमें नरेन्द्र मोदी जैसा दूरदर्शी नेता मिला है।’’ इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली कला, संस्कृति एवं मंत्री कपिल मिश्रा और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment