- विकसित भारत के लिए अपनाएं स्वदेशी : सहजानंद राय
गोरखपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के वैचारिक प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर गोरखपुर महानगर के हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने मालवीय नगर मंडल के वार्ड चार इंजीनियरिंग कॉलेज अंतर्गत बूथ 410 पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाया। वार्ड में साफ सफाई की और समाज सेवी एस के शर्मा के आवास परिसर में पौधरोपण किया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना जीवन मां भारती को समर्पित कर दिया। उन्होंने राजनीतिक संगठन के रूप में भारतीय जनसंघ को गढ़ने का कार्य किया। देश और समाज के विकास के लिए एकात्मवाद और अंत्योदय का विचार दिया। इसी विचार की बदौलत भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक ने राजनीतिक संगठन के रूप में लंबी यात्रा तय की। आज देश के 18 प्रदेशों में भाजपा व उसके गंठबंधन दलों की सरकार है। भाजपा के शीर्षस्थ नेता नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार प्रदेश को सक्षम और सशक्त नेतृत्व दे रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार भारत को विकसित बनाने के लिए अपने व्यवहार में स्वदेशी अपनाने का का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का स्वागत करते सभी के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, शिवेंद्र गौड़ व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श था। राष्ट्र प्रथम के मंत्र को जीवन का ध्येय बनाकर राष्ट्रीय एकात्मता व समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी,कुशल संगठनकर्ता।
महानगर के सभी 10 मंडलों व सभी बूथों पर जयंती मनाई गई व एक पेड़ मां के नाम वृक्ष लगाए गए।
इसी क्रम में गीता नगर मंडल में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता व मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, गोरक्ष नगर मंडल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू व विकास नगर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, हनुमंत नगर में डॉ सत्येन्द्र सिन्हा व रंजूला रावत, दीनदयाल नगर मंडल में रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी जीतू, विकास शर्मा, राजेन्द्र नगर में वीरेंद्र पांडेय, पदमा गुप्ता, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, शशिकांत सिंह, गौरव तिवारी, अनुपमा पाण्डेय, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, महानगर पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण सहित कार्यकर्ता व बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। व एक पेड़ मां के नाम से वृक्ष लगाए गए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment