बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत, थाना परसरामपुर और थाना कोतवाली की एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के विद्यालय में जाकर छात्राओं के लिए जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा श्री कृष्ण पांडेय बालिका इंटर कॉलेज थाना पुरानी में जाकर छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया।
थाना परसरामपुर पुलिस की टीम द्वारा इंडियन आर्मी पब्लिक इंटर कॉलेज रजवापुर मे मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए, जिसमें आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, शारीरिक तकनीकों का उपयोग, और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने की तकनीकों पर जोर दिया गया। छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक सतर्कता और जागरूकता का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। छात्राओं को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गईरू महिला हेल्पलाइन नंबररू 1090 (महिला पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), और 112 (आपातकालीन नंबर) की उपयोगिता, घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, और दहेज उत्पीड़न जैसे अपराधों से संबंधित कानूनों की जानकारी। सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, और ऑनलाइन गोपनीयता बनाए रखने के उपाय।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इस गतिविधि में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नारी सुरक्षा, सम्मान और एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। मानव श्रृंखला के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है ‘‘किसी भी विपरीत परिस्थिति में डरने के बजाय अपने अधिकारों की जानकारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।’’ किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय पुलिस आपकी सहायता के लिए उपलब्ध है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment