<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 25, 2025

गौरा की छात्रा को एक घंटे के लिए बनाया गया प्रतीकात्मक थानाध्यक्ष


बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना कलवारी, जनपद बस्ती में एक अनूठी पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत राजपति माता प्रसाद बालिका महाविद्यालय, गौरा, थाना कलवारी की कक्षा 12 की छात्रा अस्तुती त्रिपाठी, पुत्री श्री अरुण कुमार त्रिपाठी, ग्राम कल्याणपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती को एक घंटे के लिए प्रतीकात्मक थानाध्यक्ष बनाया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन थाना कलवारी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। प्रतीकात्मक थानाध्यक्ष के रूप में अस्तुती त्रिपाठी ने  थाना प्रभारी के दायित्वों को समझा और कार्यालय के कार्यों की बारीकियों का अवलोकन किया इस दौरान फरियादी अपनी समस्या को लेकर थानाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत हुए थानाध्यक्ष द्वारा फरियादियों की समस्या का समाधान किया गया। विद्यालय से आई समस्त छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया भ्रमण के दौरान महिला सुरक्षा केंद्र, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस,जीडी कार्यालय, हवालात के संबंध में थानाध्यक्ष कलवारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा जारी हेल्पलाईन नंबरो से अवगत कराते हुए बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages