अयोध्या। अयोध्या-27 हाईवे निकट बनवारी पूर्वां में रविवार को दादाजी मिष्ठान एवं रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ से पूर्व अखंड रामायण पाठ, पूजन-अर्चन और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडे की पुत्री अन्वी यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रोपराइटर दादा मानसिंह यादव ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि का संबोधन :
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि दादाजी मिष्ठान एवं रेस्टोरेंट के खुलने से न सिर्फ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को, बल्कि स्थानीय लोगों को भी शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मिष्ठान तथा भोजन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हाईवे पर यह रेस्टोरेंट यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।
प्रोपराइटर का वक्तव्य :
रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर दादा मानसिंह यादव ने बताया कि यहाँ शुद्धता और स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ग्राहकों को—विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, पनीर, खोवा, छेना, सफल मटर, एवं उत्तम भोजन की संपूर्ण व्यवस्था प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि जो भी ग्राहक, पर्यटक या श्रद्धालु यहाँ आएं, उन्हें उच्च क्वालिटी का स्वाद और आत्मीयता दोनों मिले।”
गणमान्य लोगों की उपस्थिति :
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें स्थानीय सपा पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, पूर्व प्रधान देशराज यादव, नंगा यादव, रामू कैटर्स, पवन यादव, सूर्या पैलेस के मालिक सरजू प्रसाद यादव, सपा नेता लक्ष्मण यादव, लड्डू लाल यादव, किसान नेता अरविंद यादव, नीरज यादव, रमेश यादव, राकेश पांडे, अजय यादव, राम सिंह यादव, दशरथ सिंह यादव, छठी यादव, झापसी यादव, पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव, विशाल यादव,वासुदेव यादव,अपना दल नेता अंजनी मौर्या सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रोपराइटर मानसिंह यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि “दादाजी मिष्ठान एवं रेस्टोरेंट” स्वाद और गुणवत्ता की एक नई पहचान बनेगा।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment