<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 28, 2025

8 अक्टूबर को जिले में पहली बार मॉडल्स बिखेरेंगे रैंप पर जलवा


बस्ती। जनपद में पहली बार रंग बिरंगे परिधानों से सजे देश के टॉप मॉडल रैम्प पर जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। वहीँ इस फैशन शो में फिल्म अभिनेता विमल पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, सीपी भट्ट, आर के गोस्वामी और अभिनेत्री पल्लवी गिरी जैसी नामी हस्तियाँ भी अपना जलवा बिखेंरेंगी। आधुनिकता के परिधानों से सजे इस फैशन शो का आयोजन कोर टीम इंडिया चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनपद के यंग मॉडल शिवांश पाण्डेय के निर्देशन में स्टेशन रोड स्थित एक नामी होटल में किया जा रहा है।
8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस फैशन शो में रैंप पर वॉक करने का चांस मिलेगा और इस फैशन शो में सितारे डिजाइनर्स के लिए रैंप पर उतरेंगे तथा उनके डिजाइन किए हुए ड्रेस को सभी के सामने पेश करेंगे। इस शो के जरिये माडल्स अपनी चमक और आकर्षण से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे। इससे पहले उन्हें ग्रूम और ट्रेंड किया जाएगा। बैकग्राउंड में म्यूजिक और रैंप पर मॉडल्स का जलवा बिखेरते चेहरे पर हल्की सी मुस्कान लिए डिफरेंट ड्रेसेज से ऑडियंस को अपनी ओर अट्रेक्ट कर रहे होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, नई दिल्ली, बिहार व झारखंड के 110 से भी अधिक मॉडल्स अपने टैलेंट का अनोखा प्रदर्शन करेंगे। आयोजक मॉडल शिवांश पाण्डेय नें बताया कि एक्सपो की शुरुआत फैशन व मॉडलिंग के फील्ड को बढ़ावा देने के मकसद से की गई है। ऑडिशन को जज करने वाले ज्यूरी में देश के जाने माने फैशन डिजाइनर शामिल होंगे। मॉडल शिवांश नें फैशन और मॉडलिंग में रूचि रखने वालों से इस प्रतियोगता में भाग लेने के लिए रोडवेज स्थित अरविन्द बुक डिपो से रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages