बस्ती। शनिवार को देल्ही स्कूल आफ एक्सीलेंन्स में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार सक्रिय है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हम सबको अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुये अनेक सुझाव दिये।
जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता ने कहा कि यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों को साकार कर रहा है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं को सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में काम कर रहा है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक संरचना को भी मजबूती दे रहा है।
मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत महिला थाना अध्यक्ष शालिनी सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये कहा कि बेटियां निर्भय बनें।
कार्यक्रम में शहर कोतवाल दिनेश चौधरी , पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह आदि ने सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा थाना स्थानीय का पुरानी बस्ती थानें के सीयूजी नंबर 9454403121 भी प्रदान किया गया इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु आग्रह किया गया। छात्रों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित शक्ति मिशन पम्पलेट भी वितरित किया गया छात्राओ को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रबंधक जे.पी. सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुये शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशि मिश्रा , अर्पिता , खुशी , अंशू , अनिका , ऐष्वर्या , स्मिता , आशी , अनुशी , अंकिता , स्वाति सिंह , पूजा , वेद प्रकश सिंह, भूपेन्द्र त्रिपाठी, शिवेन्द्र त्रिपाठी, अंगद चौरसिया, अनूप पाण्डेय, वंदना , हर्षिता , सुचिता सिंह , मीनू सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन दिव्या त्रिपाठी ने किया।
Saturday, September 27, 2025
देल्ही स्कूल आफ एक्सीलेंन्स में मिशन शक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Tags
# बस्ती (यूपी)
Share This
About VOICE OF BASTI
बस्ती (यूपी)
Tags
बस्ती (यूपी)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
.jpeg)
No comments:
Post a Comment