<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 27, 2025

कारोबार, रोजगार दोनों खतरे में, नफरत की राजनीति करती है भाजपा - राम प्रसाद चौधरी

बस्ती । समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को मालवीय रोड स्थित बादशाह मैरेज हाल के सभागार में पीडीए महापंचायत  में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक  महेन्द्रनाथ यादव और संचालन मुजीबुर्रहमान और संयोजन रामभवन शर्मा ने किया।


सांसद और महापंचायत के मुख्य  अतिथि राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि जहां कहीं भी अन्याय हो रहा है, सपा प्रतिनिधि मंडल वहां पहुंचकर पीड़ितों की आवाज उठाता है। भाजपा जनता की समस्याओं से पूरी तरह अनभिज्ञ है, जिसके चलते शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और कारोबार तथा रोजगार दोनों को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे सपा के संदेश को जनता तक ले जाय और बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों की समीक्षा कर ले। कहा कि भाजपा ने पहले तो जीएसटी के नाम पर मनमानी वसूली कर गरीब जनता की कमर तोड़ दिया और अब उसे कम करने का प्रचार किया जा रहा है। कहा कि समाजवादी वोट चोरी के मामलों में सर्तक रहे।
मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री  राम अचल राजभर ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार पीडीए पंचायतें आयोजित की जा रही हैं ताकि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पीडीए वर्ग के साथ अन्याय और शोषण हो रहा है।
 जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए वर्ग के अधिकार और अवसर छीन रही है।  भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है और किसान, मजदूर तथा नौजवान लगातार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने आम जनता का जीवन मुश्किल बना दिया है। ऐसे में युवाओं को परिवर्तन के लिये विशेष भूमिका निभानी होगी।
विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, दयाशंकर मिश्र ने कहा कि भाजपा की नीतियां गरीब और वंचित वर्गों के खिलाफ काम कर रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि पीडीए एक सकारात्मक नारा है जो सभी वर्गों को साथ लेकर नई व्यवस्था बनाने का संकल्प देता है। कहा कि समाजवादी व्यवस्था में सभी को समान सम्मान और अवसर मिलेगा। वक्ताओं ने यह दावा किया कि भाजपा केवल समाज में वैमनस्य और विभाजन की राजनीति करती है जबकि सपा समावेशी और विकासपरक राजनीति के लिए जानी जाती है। सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करें और भाजपा सरकार की नीतियों से होने वाले नुकसान को उजागर करें।
पीडीए महापंचायत में श्रीपति सिंह, राम सुरेश चौरसिया, रामफेर राजभर, चन्द्रभान शर्मा, संदीप शर्मा, सोनू शर्मा, आर.डी. निषाद, छोटेलाल राजभर, कैलाशनाथ शर्मा, गीता भारती, आदि ने कहा कि  पीडीए का नारा समाजवादी पार्टी की राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा है। इसमें पी का अर्थ पिछड़ा वर्ग, डी का मतलब दलित और ए का संकेत अल्पसंख्यक वर्ग से है। सपा नेताओं ने कहा कि ये तीनों वर्ग मिलकर समाज और राजनीति की बड़ी ताकत हैं, जिन्हें भाजपा सरकार लगातार हाशिये पर धकेल रही है।
सपा नेता जावेद पिण्डारी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, गुलाम गौस, मो. उमर, मो. स्वालेह, अरविन्द सोनकर, भोला पाण्डेय, युनूस आलम, अरविन्द यादव, प्रशान्त यादव, अयाज अहमद, राम सिंह यादव आदि ने कहा  कि  भाजपा सरकार की नीतियों से किसानों की आय बढ़ने के बजाय लगातार गिर रही है, बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। सपा नेताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में जनता के बीच लगातार पहुंच बनाई जाएगी और पीडीए नारे को हर घर तक पहुंचाकर 2027 में समाजवादी सरकार बनाई जाएगी।  कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, रोजगार और समान अवसरों की नई शुरुआत होगी।
पीडीए महापंचायत  में मुख्य रूप से मो. जमील, राजेन्द्र चौरसिया, मो. सज्जू, हनुमान शर्मा, महेश शर्मा, हनुमान गौड़, चन्द्रभान शर्मा, रमेश शर्मा, राजेश शर्मा, गोरख शर्मा, मो. आमिश, हरीश, अशोक शर्मा, हरिशंकर शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, रजनीश यादव, अखिलेश यादव, रहमान सिद्दीकी, विपिन त्रिपाठी, गौरीशंकर के साथ ही बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages