<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 3, 2025

संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए निगम गठन का प्रस्ताव से कर्मचारियों को मिलेगा सम्बल


बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कल एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए निगम गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित होने से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के साथ उनके भविष्य को संबल मिलेगा।
उक्त बातें भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने इस मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया था। संघ ने 27 सितम्बर 2023 को लखनऊ स्थित इको गार्डन में विशाल रैली आयोजित कर निगम गठन एवं वेतन नीति लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। इस विषय पर कई बार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से वार्ता भी की थी। आज की कैबिनेट बैठक में वह आश्वासन साकार हुआ।
राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि यह निर्णय भारतीय मजदूर संघ के लंबे संघर्ष की ऐतिहासिक जीत है। संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अब सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी और उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा। हम इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के आभारी हैं। भारतीय मजदूर संघ ने  इस निर्णय पर मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

No comments:

Post a Comment

Pages