<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 20, 2025

70 प्रतिशत से अधिक रक्षा उपकरण देश में ही निर्मित हो रहे हैं - नीलम सोनकर

- सेवा पखवाडा के अन्तर्गत प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय बस्ती में प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर उपस्थित रहीं।
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि आज भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है। 70 प्रतिशत से अधिक रक्षा उपकरण देश में ही निर्मित हो रहे हैं और भारत दुनिया के कई देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का संकल्प धीरे-धीरे साकार हो रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, चिरंजीवी योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान ने आम नागरिक के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। कार्यकर्ता सेवा शिविरों और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को नकारात्मक नैरेटिव से बचते हुए सकारात्मक सोच और ठोस कार्यों के माध्यम से जनता के बीच पार्टी की छवि को और मजबूत बनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रत्युष विक्रम सिंह ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, पवन कसौधन, यशकांत सिंह, रवि सोनकर, चन्द्र शेखर मुन्ना, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्राचार्य संजय द्विवेदी, भानु प्रकाश मिश्र, प्रबन्धक संजय उपाध्याय, आनन्द सिंह कलहंस, डा रघुवर पाण्डेय, प्राचार्य अरविन्द मिश्र, प्राचार्य मनोज सिंह, गजेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार, सतेन्द्र सिंह भोलू, अरविन्द पाल, बालकृष्ण त्रिपाठी, गिल्लम चौधरी, प्रबल मालानी, दिलीप पाण्डेय, अमृत वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह, वैभव पाण्डेय, दुष्यन्त सिंह, योगेन्द्र सिंह, प्रदीप निषाद, राजकुमार शुक्ल, आशा सिंह, शालिनी मिश्र, ममता सिंह, शिवानी सिंह, निर्मला श्रीवास्तव, राजेश कमलापुरी, विजय भान सिंह, लवकुश शुक्ल, विनोद चौधरी, गौरव मणि त्रिपाठी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, सुधाकर सिंहओंकार सिंह, विनय यादव, सुरेन्द्र सिंह, राम नेवास गिरी, धर्मेन्द्र जायसवाल, कामेंद्र सिंह, शिव चरन जायसवाल, संजय चौरसिया, दिव्यांशु दुबे, गौरव अग्रवाल के साथ-साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages