<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 8, 2025

बजाज समूह के शिशिर बजाज को मिला प्रतिष्ठित सर्वोत्तम नागरिक सम्मान


रुधौली (बस्ती)। बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को मुंबई के प्रतिष्ठित होटल सहारा स्टार में आयोजित एक भव्य समारोह में बजाज फाउंडेशन के चेयरमैन और बजाज समूह के वरिष्ठ मार्गदर्शक शिशिर बजाज को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान -2025’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मिलने पर बजाज ग्रुप के अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

महाराष्ट्र केराज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस सम्मान समारोह में महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति श्रीराम शिंदे तथा सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार द्वारा अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ सम्मान मूर्तियों का सत्कार किया गया। सर्वोत्तम नागरिक सम्मान, मेघा श्रेय फाउंडेशन और श्रीमती सीमा सिंह द्वारा उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने समाज में अपने निःस्वार्थ समर्पण और सेवा के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में मिसाल कायम की है। इस वर्ष के समारोह में पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोडकर, पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर, पद्मश्री डॉ. शंकर महादेवन, फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, पद्मभूषण अनुपम खेर और पद्मश्री विजेंदर सिंह जैसे कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद शिशिर बजाज ने कहा कि हमारे मूलभूत सामाजिक प्रयास 1926 से शुरू हुए, जब मेरे दादाजी श्री जमनालाल बजाज ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को समर्थन देने के लिए बजाज समूह की स्थापना की। उन्होंने बताया कि 1932 में उत्तर प्रदेश में हमारी पहली शुगर फैक्ट्री स्थापित की गई, जिसका उद्देश्य भारत को चीनी उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना था। तब से समूह ने व्यवसाय और सीएसआर दोनों क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण और भारतीय गाँवों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य किया है।

बजाज  चीनी मिल रुधौली यूनिट इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने बताया कि बजाज फाउंडेशन जनहित के अनेक सराहनीय कार्य फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज  के दिशा निर्देश में कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages