बस्ती। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जिला इकाई द्वारा ब्लॉक स्तरीय बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांऊघाट एवं बनकटी के मुंडेरवा सभागार में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के भीतर एकजुटता बनाए रखने और आगामी विस्तार योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा सुधाकर पाण्डेय और संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ साथ ही साथ ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक का समापन संगठन में एकजुटता और पारस्परिक सहयोग को बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने अपने जनाधार को मजबूत करने और अधिकतम लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों से कर्मचारियों को परिचित कराना तथा उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना हमारा लक्ष्य है।
भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का म्यूचअल हस्तांतरण आज संगठन के संघर्ष का परिणाम है। कर्मचारी हित के प्रति हम सभी को निरन्तर तत्पर रहना चाहिए। संगठन अपने साथी कर्मचारियों के हितों पर कभी शोषण बर्दास्त नहीं करेगा। कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर परेशानी होने पर जिले से लेकर राज्य तक समाधान का प्रयास किया जायेगा।
मण्डल संयोजक संजय पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक माह संगठन शिकायत निवारण कमेटी के बैठक के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला संयोजिका अनीता चौधरी ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की मजबूती और सामूहिक सहयोग ही संगठन की नींव है।
जिला महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय ने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि आप सभी लोग संगठन की सदस्य्ता अबिलम्ब पूरा कर लें।
इस दौरान सांऊघाट कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें सांऊघाट से संयोजक प्रेम शंकर, अध्यक्ष बरखा गौड़, महामंत्री रिचा जायसवाल, कोषाध्यक्ष महिमा, उपाध्यक्ष प्रियंका प्रजापति, संगठन मंत्री रोशनी उपाध्याय, मीडिया प्रभारी जया चौधरी एवं मनीष, विधिक सलाहकार पूजा वर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस दौरान बैठक में निरंकुश शुक्ला, दुर्गेश उपाध्याय, मनीष कुमार, मिनाक्षी चौधरी, पूर्णिमा यादव, कुमारी अमन, जागृति पाण्डेय, अर्चना यादव, लक्ष्मी चौधरी, प्रियंका, संध्या शुक्ला, अनीता देवी, बबिता, जया, विजय कुमार, पवन कुमार, हुदा प्रवीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment