बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु ग्राम पंचायतवार तैयार की जाने वाली निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रवीश गुप्ता ने बताया है कि ग्राम पंचायत/केन्द्रवार नियुक्त बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी कार्य किया जा रहा है।
उन्होने जनपद के समस्त ग्रामीण नागरिकों से अपील किया है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली में उनके परिवार के ऐसे व्यस्क सदस्य, जिनकी आयु दिनांक 01.01.2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो गयी है, का नाम सम्मिलित कराने, अवांछित नामों को विलोपित कराने तथा गलत मुद्रित नामों को संशोधित कराने हेतु बी०एल०ओ० द्वारा गणना कार्य में सहयोग करें।
उन्होने बताया कि बूथ पर नियुक्त बी०एल०ओ० व पर्यवेक्षकों के नाम, पदनाम व उनके मोबाइल नम्बर की जानकारी आयोग की वेबसाइट के लिंक https://sec.up.nic.in/site/PRIBLOList.aspx पर जनपद, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत व केन्द्र का नाम भर कर देखा जा सकता है। आयोग द्वारा आनलाइन आवेदन हेतु भी लिंक https://sec.up.nic.in/OnlineVoters उपलब्ध कराया गया है, जिस पर मतदाता द्वारा परिवर्धन/विलोपन/संशोधन हेतु आवेदन किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment