<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 29, 2025

पुलिस लाइन सभागार में अधिकारी एवं व्यापारी संगोष्ठी समारोह का किया गया आयोजन


बस्ती। जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन की अध्यक्षता में  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बस्ती एवं जनपद के सम्मानित व्यापारी भाइयों द्वारा 29.08.2025 को पुलिस लाइन बस्ती सभागार कक्ष में “अधिकारी व व्यापारी संगोष्ठी समारोह” का आयोजन मुख्य उद्देश्य यथा A-व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, B-व्यापार/ व्यवसाय/ उद्यम से संबंधित समस्याओं का समाधान करना व C-पुलिस-व्यापारी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा उपस्थित समस्त व्यापारियों व उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत करते हुए पुलिस व व्यापारी समुदाय के बीच आपसी विश्वास, सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापारी, समाज की आर्थिक रीढ़ हैं जिनकी सुरक्षा व समस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है एवं व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके व्यवसाय स्थलों, बाजार क्षेत्रों व व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं जिसके लिए नियमित गश्त, सी0सी0टी0वी0 निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। 
व्यापारियों द्वारा चोरी, लूट व अन्य अपराधों से संबंधित चिंताओं पर चर्चा किए जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। गोष्ठी के दौरान व्यापारियों द्वारा बाजारों में यातायात जाम, अतिक्रमण, के संबंध में वार्ता किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण तथा व्यापारी बंधु उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages