गोरखपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर पक्कीबाग में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह, प्रथम सहायिका रुक्मिणी उपाध्याय एवं शारीरिक प्रमुख दीपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
समारोह में मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके खेल के प्रति समर्पण और भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को मेजर ध्यानचंद के अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विद्यालय के शारीरिक प्रमुख दीपेंद्र सिंह ने खेल के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रथम सहायिका रुक्मिणी उपाध्याय जी ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर आधारित एक प्रेरक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने उनके संघर्ष और उपलब्धियों को रेखांकित किया।

No comments:
Post a Comment