बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा "ऑपरेशन साथ-साथ" के तहत “टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के क्रम में 04 जोड़े के बीच आपसी मनमुटाव दूर कराकर आपस में साथ रहने हेतु राजी खुशी विदा किया गया।
प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 04 जोडे ज्योति गुप्ता पत्नी संदीप कुमार निवासी मुबारकपुर टांडा थाना टांडा जनपद अम्बेडकरनगर, किरन जायसवाल पत्नी सोनू जायसवाल निवासी मुंडेरवा बाजार थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती, सुंदरी पत्नी राजकुमार निवासी मझौवा थाना रूधौली जनपद बस्ती और रोशनी पत्नी सुरजीत निवासी शंभूपुर थाना हरेया जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। इन दोनों के मध्य पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। महिला थाना बस्ती पुलिस की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए, महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति-पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया ।
No comments:
Post a Comment