संतकबीरनगर। आल इंडिया पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस के खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर संतकबीरनगर की महिला दरोगा ने पुलिस का मान बढ़ाया है। महिला दरोगा सरिता नागवंशी को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में आल इंडिया पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोंगिताओं में कुल 10 पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाने वाली उप निरिक्षक श्रीमती सरिता नागवंशी को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में सम्मानित किया गया । उप निरिक्षक श्रीमती सरिता नागवंशी द्वारा अलग-अलग प्रतियोगिताओं स्वर्ण, रजत, कांस्य सहित कुल 10 पदक जीता है।
No comments:
Post a Comment