<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 31, 2025

ब्लॉक स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन


बस्ती। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की जिला इकाई द्वारा ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया एवं दुबौलिया के सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष डा सुधाकर पाण्डेय एवं संचालन संगठन के महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय ने किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। मौके पर सदस्यों ने संघ की मजबूती को लेकर अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया। इस दौरान दुबौलिया ब्लॉक के कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें सीमा राय संयोजिका, डा. मेराज अहमद अध्यक्ष, आशुतोष कुमार महामंत्री, रजनी महामंत्री, डा राकेश शुक्ला उपाध्यक्ष, सुजीत सिंह संगठन मंत्री, अभिषेक मीडिया प्रभारी, विधिक सलाहकार लकीदेव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष डा सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारी हित के प्रति हम सभी को निरन्तर तत्पर रहना चाहिए।
भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का म्यूचअल हस्तांतरण आज संगठन के संघर्ष का परिणाम है। 
बैठक में मण्डल संयोजक संजय कुमार पाण्डेय, जिला संयोजिका अनीता चौधरी, रवि सोनकर, लक्ष्मी वर्मा, पुष्पा सिंह, साक्षी यादव, अंजली सिंह, इंद्रा राई, अंजली प्रजापति, दीपिका दिवाकर, प्रवेश गुप्ता, शिमला पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages