<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 17, 2025

सरयू में उतारती मिली महिला की लाश


बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा चौराहे के पास सरयू नहर खंड 4 में एक अज्ञात महिला की लाश मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बतायी जा रही है।

यह घटना गोंडा से खलीलाबाद जाने वाली नहर में हुई है। इसी नहर में कुछ समय पहले भी एक महिला की लाश मिली थी। उस लाश की पहचान बाद में हो गई थी। आज फिर अठदेवरा गांव के पास बने नहर के फाटक के पास एक और लाश मिली है जहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। और तरह तरह की चर्चा भी हो रही है। क्योंकि महिला को देखने के बाद लोगों ने कभी हत्या तो कभी दुष्कर्म सहित अन्य चर्चा करते दिखे।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे के अनुसार, शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीमें भी लगी हुई हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि यह घटना तीन से चार दिन पहले की हो सकती है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages