अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बृहस्पतिवार को तहसील सदर की तिकुनिया पार्क में किसान, पंचायत लगाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने किया संचालन जिला महासचिव जीपी किसान ने किया। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव के द्वारा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रसंशा की गई। किंतु माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा सदुपयोग न कर दुरुपयोग किया जा रहा है। जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गाया। प्रदेश सचिव जगतपाल सिंह ने बताया कि किसानो की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो जिले में राष्ट्रीय स्तर की पंचायत की जाएगी। क्योंकि भूमि अध्यापित अधिकारी द्वारा भूमि अधिग्रहण ग्राम सभा माझा बरहटा का कर लिया गया है। जो की आवास विकास परिषद द्वारा किसानों के मवेशियों के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। क्योंकि किसानो के पूजा पाठ का स्थल नहीं छोड़ा गया किसानों का छप्पर अधिग्रहण से बाहर नहीं किया गया। महिला जिलाध्यक्ष सविता मौर्य ने कहा जल्द ही महिलाओं की कमेटी गठन करके आंदोलन को मजबूत करूंगी जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अयोध्या जनपद में किसान का जो भूमि अधिग्रहण हुआ है 1894 कानून के तहत किसानों का शोषण हुआ है। संगठन की मजबूती हेतु राम अभिलाष यादव को जिला महासचिव, श्रीनाथ वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, अर्जुन मौर्या को संगठन मंत्री, राम सांवरे यादव को जिला सचिव, बनाया गया। पंचायत में प्रमुख रूप से मंडल महासचिव जिलाजीत वर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, राम सुरेश, राम वचन मौर्या, राम नाथ यादव, संजय, दीनानाथ, दीनी राम, राज रानी, सुमिरता, मंजू, सुमित्रा, सुराजी, शयामू , राम पियारे धूरिया शाहिद सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment