<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 1, 2025

जन्मदिन पर याद किये गये गांधीवादी विचारक वंशीधर दुबे

बस्ती। प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के उप सभापति स्वर्गीय वंशीधर दुबे को उनके 85 वें जन्मदिन पर याद किया गया। गांधी कला भवन को नई ऊंचाई देकर वैचारिक केन्द्र बनाने वाले वंशीधर दुबे की  जयन्ती पर कला प्रसार समिति के सचिव एवं उनके पुत्र हरिनरायन स्वरूप के संयोजन में गांधी कला भवन स्थित महात्मा गांधी और वंशीधर दुबे की प्रतिमा पर परिजनों और समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा किया।


कला प्रसार समिति के सचिव हरिनरायन स्वरूप ने बताया कि उनके पिता आखिरी सांस तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे रहे। नियति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
प्रमुख गांधीवादी विचारक वंशीधर दुबे केे 85 वे जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, रश्मि,  पूजा चौधरी, महेश  चौधरी,  सूर्यकान्त तिवारी, अरविन्द तिवारी,  पदमेश दूबे, अक्षय दूबे, उदय स्वरूप, रत्नेश शुक्ल, घनश्याम मिश्र, विनय दुबे, विवेक पाल  आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages