<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 14, 2025

विधायक घनघटा गणेश चन्द्र चौहान द्वारा सभी आवंटियों को प्रदान किया गया पट्टा प्रमाणपत्र


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी  आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में विगत वर्षों में घाघरा नदी की कटान से प्रभावित घरों से सम्बंधित ग्राम गायघाट तप्पा सेमरी के परिवारों को ग्राम जिगिना तप्पा सेमरी में आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटित कर  10 जून 2025 को मौके पर आवंटियों को कब्जा दखल कराया गया था। अवगत कराना है कि गत दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया था। प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सहायता प्रदान करते हुए कटान प्रभावित परिवारों को आवास निर्माण हेतु बंधे से बाहर किसी समुचित स्थल पर भूमि चिह्नित कर आवंटित किए जाने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में कई ग्रामों में भूमि की खोज कराई गई,, अंततः ग्राम जिगिना में ग्राम समाज की भूमि , गाटा संख्या 20 में सभी पात्र परिवारों को 0.013 हे0/ प्रति परिवार, भूमि आवंटित की गई। इसी आवंटन के सापेक्ष पूर्व में 10 जून को आवंटियों को आवंटित भूमि पर कब्जा दखल कराया गया था।

इसी क्रम में 14 जून को विधायक घनघटा गणेश चंद्र चौहान द्वारा उक्त सभी आवंटियों को पट्टा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु अन्य विभागीय अधिकारीगण को निर्देशित करने की बात कही गयी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी सहित लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages