<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 14, 2025

डीएम, एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की समस्याएं


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्तरुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए अधिकारिद्वय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages