<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 23, 2025

पहलगाम की घटना पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब - अच्युतानंद शाही


गोरखपुर। 18 मई से लेकर 23 मई तक तिरंगा यात्रा अभियान के क्रम में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा महानगर के सभी मंडलों में निकाली गयी। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष की गूंज के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

अच्युतानंद शाही ने कहा कि पहलगाम की घटना पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारतीय सैनिकों के जज्बे को सलाम। भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित अनेक आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया। यह नया भारत है जो ना सिर्फ आतंकियों को मिट्टी में मिलाता है बल्कि उनके आकाओ को घर में घुसकर मारता है। भारतीय सेना के साहस और शौर्य और बलिदान को सम्मान। पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवाद को हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के हौसले पस्त कर दिए।

इसी क्रम में महानगर के सभी दस मंडलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य रूप से अच्युतानंद शाही, पार्षद देवेन्द्र गोंड पिंटू, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पार्षद मनोज निषाद, रामनाथ निषाद, मनीष यादव, मंडल महामंत्री शिवेंद्र गौड़,राहुल साहनी, जेपी राव, अश्वनी सिंह, अरुण कुमार सिंह, संतोष नन्द आर्य, अध्या प्रसाद, अभिषेक मिश्रा, कोमल पासवान , ओम प्रकाश शर्मा, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी जीतू, दयानंद शर्मा, शशिकांत सिंह, पदमा गुप्ता,मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, रणविजय सिंह मुन्ना, अनुपमा पाण्डेय, दिनेश जायसवाल, अशोक गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, श्रीराम पांडे, राम केवल पासवान,मुकेश चौधरी, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages