![]() |
शास्वत श्रीवास्तव |
बस्ती। सामाजिक चेतना, युवा सशक्तिकरण एवं रचनात्मक राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आज दो जनपदों में जिला संयोजकों की घोषणा की गई है।
इस क्रम में शास्वत श्रीवास्तव को बस्ती जनपद का जिला संयोजक एवं कृपाचार्य पाण्डेय को संतकबीरनगर जनपद का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्तियां संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भावेष कुमार पाण्डेय द्वारा की गई हैं। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नव नियुक्त जिला संयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
संगठन को विश्वास है कि दोनों अपने-अपने जनपद में संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। दोनों संयोजक युवाओं को सामाजिक सरोकारों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा, समर्पण एवं परिश्रम के साथ करेंगे।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के सभी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर आशा व्यक्त की कि नव नियुक्त संयोजक युवाओं को संगठित कर समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सशक्त कदम उठाएंगे।
इस अवसर पर राम प्रताप सिंह, ओमकार चौधरी, सुनील यादव. नवीन त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, अरुण पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, कमलेश मिश्र, अनामिका सिंह, क़ाज़ी फरजान, कपीन्द्र मिश्र, अभिषेक ओझा, अमित राय, डॉ सुधांशु पाण्डेय, आशुतोष श्रीवास्तव, माधवेन्द्र तिवारी, वैभव, उत्तम, अमित, विवेक मणि, अंकिता शुक्ल, हेमंत, रत्नेश विश्वकर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, हिमांशु सोनी, योगेन्द्र शुक्ल, रूद्र आदर्श, साहिल चौधरी, अशोक प्रजापति, अभिनव श्रीवास्तव, विमल पाण्डेय, समर्पण सिंह राणा, ऋतिक शर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दिया।
No comments:
Post a Comment