वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि जनपद में जनगणना-2027 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु प्रशिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के कार्य को जनहित में सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से नागरिकों की सुविधा और जागरूकता के लिए विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जागरूकता अभियान के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी मुनादी कराई जा रही है, जबकि नगर निकायों द्वारा शहरी क्षेत्रों में माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद जागरूकता रैलियों एवं अन्य माध्यमों से नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिक स्वयं घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वगणना कर सकेंगे।
उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेकर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।

No comments:
Post a Comment