<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 4, 2026

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे में महज 24 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा थाना सोनहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 94/26 धारा 137(2), 87 BNS से संबंधित अभियुक्त संजय पुत्र रामहेरे को 03 मई 2026 को बेड़वा माता मंदिर डुमरियागंज-सोनहा मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय पुत्र रामहेरे (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी ग्राम भैसहिवा राजा फार्म, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages