वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना नगर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप हत्या से संबंधित मामले में अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास व 20,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई 2023 को वादी द्वारा थाना नगर पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 160/2023 धारा 304 IPC के तहत अभियुक्त बैजनाथ पुत्र लक्ष्मण निषाद, निवासी मुड़िला कठार थाना नगर जनपद बस्ती के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचक द्वारा मामले की जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती एवं थाना नगर पुलिस द्वारा न्यायालय में सशक्त व प्रभावी पैरवी की गई। इसके परिणामस्वरूप माननीय एएसजे कोर्ट प्रथम, जनपद बस्ती ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई, साथ ही 20,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
इस कार्रवाई को “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

No comments:
Post a Comment