<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 4, 2026

7 मई को कानपुर में होगा “जेम संवाद 2026”, उद्यमियों को मिलेंगे सरकारी खरीद के अवसर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती/कानपुर। गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) व उत्तर प्रदेश सरकार के सक्रिय सहयोग से 7 मई 2026 को कानपुर में “जेम संवाद 2026” का आयोजन किया जाएगा। यह पहल सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को अधिक समावेशी और प्रभावी बनाने के साथ-साथ विक्रेताओं, खरीदारों एवं अन्य हितधारकों के बीच संवाद और सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (VDP) के जरिए विक्रेताओं को जेम के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न सरकारी खरीदारों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। कानपुर स्थित केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (CPSEs) अपनी खरीद योजनाएं, आवश्यकताएं और आगामी अवसर साझा करेंगे, जिससे विक्रेता उनकी जरूरतों को बेहतर समझकर जेम पोर्टल पर अपनी भागीदारी को और प्रभावी बना सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, प्रमुख प्रक्रियाओं, नई सुविधाओं और नवीनतम अपडेट्स की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा नए विक्रेताओं को रजिस्ट्रेशन में सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में जेम के सीईओ मिहिर कुमार ने बताया कि “जेम संवाद का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई को सरकारी खरीद के अवसरों से सीधे जोड़ना है। ऐसे कार्यक्रम सार्वजनिक खरीद को अधिक पारदर्शी, समावेशी और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

यह आयोजन विशेष रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, वस्त्र और रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के लिए उपयोगी होगा।

उल्लेखनीय है कि कानपुर के विक्रेताओं की जेम पर बढ़ती भागीदारी इस पहल की सफलता को दर्शाती है। वित्त वर्ष 2025-26 में कानपुर के विक्रेताओं ने जेम के माध्यम से लगभग 3947 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों का 2310 करोड़, महिला उद्यमियों का 320 करोड़, SC/ST उद्यमियों का 69 करोड़ तथा स्टार्टअप्स का 57 करोड़ रुपये का योगदान रहा।

“जेम संवाद 2026” स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर के सरकारी खरीद अवसरों से जोड़ने और डिजिटल सार्वजनिक खरीद प्रणाली को और सशक्त बनाने का प्रभावी मंच साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages