<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 3, 2026

दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण हेतु 7 मई को कलेक्ट्रेट में लगेगा मोबाइल कोर्ट

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में दिव्यांगजनों से संबंधित समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से 07 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मा० राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में संपन्न होगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मोबाइल कोर्ट में भूमि/राजस्व विवाद, उत्पीड़न एवं प्रताड़ना से संबंधित प्रकरण, आवास संबंधी समस्याएं, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र सहित अन्य विभागीय मामलों पर सुनवाई कर मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकतानुसार चिकित्सा परीक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाणन की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, शिकायत पंजीकरण, अभिलेख परीक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता एवं दिव्यांगजनों के लिए सुगम वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

यह पहल दिव्यांगजनों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी प्रयास है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages