सरस्वती शिशु मन्दिर पक्कीबाग में मातृ भारती का गठन सम्पन्न
गोरखपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर, पक्कीबाग में छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मातृ भारती का गठन किया गया। विद्यालय के सरस्वती कक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विद्यालय की प्रथम सहायक रुक्मिणी उपाध्याय ने कहा कि माताएं सनातन संस्कृति की रक्षक हैं। मातृ भारती के गठन का मुख्य उद्देश्य माताओं को विद्यालय की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ना, बच्चों की शिक्षा और संस्कार में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। मातृ भारती का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य एक सशक्त सेतु का निर्माण करना है। इस मंच के माध्यम से शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श व समाज निर्माण में मातृ शक्ति की भागीदारी के साथ शिक्षा में सहायक मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह ने कहा कि मातृ भारती के माध्यम से माताओं की सक्रिय भागीदारी बनी रहेगी जिससे निश्चित रूप से बच्चों के शैक्षिक एवं चारित्रिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मातृ भारती छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मातृ भारती की नव गठित कार्यकारिणी इस प्रकार से है-
अध्यक्ष पुष्पा सिंह, उपाध्यक्ष प्रिया, मंत्री कंचन लता त्रिपाठी, सहमंत्री ज्योति राव, कोषाध्यक्ष जया त्रिपाठी, मीडिया रूपा वर्मा, मीडिया सहायक गौरी साहू, स्वच्छता एवं पर्यावरण मंत्री नीलू गुप्ता, विज्ञान मंत्री अनुराधा जायसवाल, पर्यटन मंत्री व कार्यक्रम मंत्री चंद्रा तिवारी, संस्कृति संरक्षण मंत्री अनीता सिंह, शिल्पकला एवं कौशल मंत्री गुड़िया दुबे, चिकित्सा मंत्री स्मिता शर्मा, बालिका शिक्षा मंत्री सुमन वर्मा एवं संरक्षिका के पद पर विद्यालय की प्रथम सहायक रुक्मिणी उपाध्याय जी का चयन हुआ। इस अवसर पर नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए मुख्य अतिथि साधना सिंह जी ने भारतीय संस्कृति के उत्थान में मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंवदा सिंह ने किया, स्वागत सुनीता जी ने किया। गीत अंशिका जी एवं भजन भैया विवान एवं विनायक द्वारा हुआ कार्यक्रम में गणमान्य जन, विद्यालय के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।
No comments:
Post a Comment