बस्ती। जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। बताते चलें कि रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर शुगर मिल साइड से ओवरब्रिज बनाने के लिए जनता की मांग बहुत दिन से चल रही थी। इस दौरान यात्रियों को रेलवे प्लेटफॉर्म, बच्चों को स्कूल, व्यापारियों को बाजार और रोगियों को अस्पताल आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनता जनार्दन के दुख से दुःखी होकर कई समाजसेवी इसकी गुहार स्थानीय प्रशासन से लेकर रेलवे के आला अधिकारियों तक लगा रहे थे पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। फिर जनता की आवाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज तक पहुंची जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी।
अब चली व्यक्तिगत स्वार्थ की राजनीति। इसके चलते एक निजी स्वार्थ से प्रेरित व्यक्ति ने बस्ती, लखनऊ, गोरखपुर एक करके इसे रोकवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पर अंततोगत्वा जनता जनार्दन के अथक प्रयासों से रेलवे ने भी कमर कस ली। ईश्वर की कृपा से अब जाकर ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। ईश्वर का लाख लाख धन्यवाद व्यक्त करते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती और आर्य वीर दल ने प्रसन्नता जाहिर की और जनता के लिए भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment